फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर में आत्महत्या करने का का सिलसिला जारी है। गोलमुरी थाना अंतर्गत रामदेव बगान निवासी राशि मन्ना (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को राशि का शव घर की बाथरुम में फंदे से लटका पाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना गोलमुरी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार राशि ने बाथरुम की छत पर लगे एस्बेस्टस की पाइप से दुप्ट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। उसने आत्महत्या क्यों की इसके बारे में परिजन कुछ भी नहीं बता पा रहे है।
उधर, आजादनगर थाना अंतर्गत बगानशाही कसाई मोहल्ला निवासी मो सलीम (22) का शव भी घर पर फंदे से लटका पाया गया। सलीम की मां आयशा बेगम के अनसुार सलीम नशे का आदि थी। मंगलवार दोपहर उसने घर पर ही फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

