फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक पार्क के पास रहने वाले 20 वर्षीय छात्र आर्यन राज ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। सुबह उनके पिता वीरेंद्र कुमार सिंह ने आर्यन को घर में अचेत अवस्था में पाया। आनन-फानन में उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार आर्यन ने 12वीं की पढ़ाई टेल्को स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय से पूरी की थी। वह एक्सएलआरआई कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई कर रहा था। बताया जाता है कि उनकी मां इन दिनों बेंगलुरु गई हुई थीं और वह घर पर पिता के साथ रह रहे थे।

