- महेंद्र नाथ गुप्त की रचनाओं पर आधारित रामकृष्ण कथामृत उत्सव से होगा भक्ति और धार्मिक एकता का प्रचार
फतेह लाइव, रिपोर्टर
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 जुलाई से 14 जुलाई तक आठ दिवसीय 17वां रामकृष्ण कथामृत उत्सव आयोजित किया जाएगा. यह उत्सव महेंद्र नाथ गुप्त द्वारा रचित रामकृष्ण कथामृत पर आधारित होगा, जिन्हें इस युग का व्यासदेव माना जाता है. महेंद्र गुप्त का जन्मदिन 14 जुलाई है, और उनके जन्मदिन के अवसर पर माताजी आश्रम द्वारा यह आयोजन किया जाता है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव मनोनीत अध्यक्ष का न्यू ट्रिम लाइन व फाइनल डिवीजन में जोरदार स्वागत
उत्सव का मुख्य उद्देश्य रामकृष्ण देव के उपदेशों का प्रचार करना है
इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य भगवान रामकृष्ण देव की अमृतमय वाणी और उपदेशों को गांव-गांव में फैलाना है. इसके माध्यम से भक्तिभाव जागृत करने, धार्मिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है. इस वर्ष भी यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.