फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो एवं पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सवेरे नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बर्मामाइंस ईस्टप्लांट बस्ती में समाजसेवी संतोष सिंह के नेतृत्व में शान से हुआ ध्वजारोहण, झामुमो नेता ने फहराया तिरंगा

यहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। मालूम हो कि अंकिता का गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया था.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version