फतेह लाइव, रिपोर्टर.
ऑल इंडिया स्माॅल एण्ड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन एंव साईं मानवसेवा ट्रस्ट के बैनर तले ” पत्रकारों की सम्मान और सुरक्षा” हेतु एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित होगा,प्रथम चरण में पत्रकार सुरक्षा कानून विषयक परिचर्चा, द्वितीय चरण में सम्मान समारोह और तृतीय चरण में भजन संध्या एवं भोग-प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे.
कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित साथियों व अतिथियों के बीच भोग-प्रसाद का वितरण दोपहर एवं रात्रि में भी किया जाएगा. इस दौरान साईं बाबा की आरती भी होगी. सभी साईं प्रेमियों से निवेदन है कि पत्रकार जगत के कल्याण हेतु इस कार्यक्रम में आप सभी बतौर अतिथि सपरिवार एवं सादर उपस्थित होकर साईं कृपा के पात्र बनें. उक्त कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक चलेगा.
