फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड भाजपा के रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा नव-निर्वाचित सभी जिला अध्यक्षों के स्वागत समारोह सह परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने भी सहभागिता की। स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा का गर्मजोशी से अभिनंदन करते हुए संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

बैठक में राज्य में शीघ्र प्रारंभ होने वाले एसआईआर अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए जिला अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व का मार्गदर्शन सभी जिला अध्यक्षों के लिए प्रेरक है। जमशेदपुर महानगर में पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

इस बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version