फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारक्राफ्ट प्रस्तुति मिस यूनिवर्स झारखण्ड 2026 और मिस टीन झारखण्ड 2026 का भव्य आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम 29 मार्च की रात तरंग वाटर पार्क एवं रिसोर्ट ओरमांझी में ज़िंक इवेंट्स के द्वारा पूरे शानदार तरीके से आयोजित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रांची की मेयर रौशनी खलको और विशिष्ट अतिथि झारक्राफ्ट की मैनेजिंग डायरेक्टर गरिमा सिंह उपस्थित रहीं.

कार्यक्रम की सबसे चर्चित चेहरा और जूरी मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा थीं. उनके साथ मिस यूनिवर्स झारखण्ड 2024 की विजेता सत्ताक्षी किरण और मिस अर्थ एंजेल मरीना तिर्की जूरी मेंबर के रूप में उपस्थित रहीं. इनके साथ मिस यूनिवर्स नेशनल टीम से अमज़द खान ने भी जज के रूप में अहम् भूमिका निभाई.
कार्यक्रम का एक आकर्षक राउंड झारक्राफ्ट कल्चरल राउंड रहा जिसमें सभी प्रतिभागियों ने झारक्राफ्ट की पोशाक में रैंप वॉक की और अंत में झारक्राफ्ट की प्रमुख अधिकारी गरिमा सिंह भी इनके साथ रैंप वॉक करने उतर गई, जो मौजूद सभी को काफ़ी पसंद आया. प्रतियोगिता में कुल आठ राउंड थे।
मिस यूनिवर्स झारखण्ड 2026 प्रतियोगिता की फर्स्ट रनर शायनी मिंज और सेकेंड रनर तुषिता सूर्यवंशी चुनी गयीं. इसमें झारखण्ड से कुल 30 युवतियों ने भाग लिया, लेकिन जूरी मेंबर की पहली पसंद बोकारो की दीपाली रिया रहीं और मनिका विश्वकर्मा द्वारा इन्हें क्राउन पहनाया गया और अमज़द खान से शैश पहनाया गया.
वहीं मिस टीन झारखण्ड 2026 की विजेता वैष्णवी दुर्गा रहीं, जिसने 13 प्रतिभागियों के बीच अपनी बढ़िया प्रदर्शन से जूरी मेंबर को प्रभावित किया और इस टाइटल की हकदार बनीं. इन्हें सत्ताक्षी किरण द्वारा क्राउन पहनाया गया.
कार्यक्रम को देखने और प्रतिभागियों की हौंसला बढ़ाने के लिए काफ़ी भीड़ हुई और दर्शकों ने शांति से कार्यक्रम का लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रूचि सेठ, चंद्रा, मनीष, अभिषेक प्रधान, नैना, अमर एवं अन्य की अहम् भूमिका रहीं. यह जानकारी आयोजक एवं निदेशक नीतीश साह ने दी.



