Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : विधायक के निर्देश पर जुगसलाई नगर परिषद ने हटाया बागबेड़ा कॉलोनी का 50 क्विंटल कचरा

SHARE:

  • पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर हुई त्वरित कार्रवाई, क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
  • सफाई कार्य के बाद सम्मान समारोह में विधायक व पदाधिकारी हुए सम्मानित

फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी स्थित दुर्गा पूजा मैदान के समीप मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा कचरे की समस्या का समाधान आखिरकार हो गया. पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता के आग्रह पर विधायक संजीव सरदार ने जुगसलाई नगर परिषद को तत्काल सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए. विधायक के निर्देश के बाद नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता से कार्य करते हुए लगभग 40–50 क्विंटल कचरे को ट्रैक्टर की मदद से हटाया गया. यह कचरा महीनों से जमा था, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल रही थी और लोगों का राह चलना दूभर हो गया था.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री साहित्य कुंज द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बागबेड़ा के मुख्य मार्ग से कचरा हटाने की पहल पर जनता ने जताया आभार

सड़क किनारे जमा कचरे की वजह से बागबेड़ा बाजार, स्कूल और स्टेशन से जुड़ने वाला यह मुख्य मार्ग बाधित हो गया था. बरसात के मौसम में कचरा सड़ने से क्षेत्र में मच्छर और अन्य संक्रमणों का खतरा बढ़ता जा रहा था. सफाई कार्य के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली और नगर परिषद की तत्परता की सराहना की. सफाई अभियान की सफलता के बाद पंसस सुनील गुप्ता ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर कचरा न फेंकें और स्वच्छता बनाए रखने में योगदान दें.

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : भारी बारिश से क्षतिग्रस्त घरों को मिली राहत, मंत्री रामदास सोरेन के निर्देश पर सभी पीड़ित परिवारों को मिला सहायता 

गंदगी से निजात मिलने पर नागरिकों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कहा धन्यवाद

पंसस सुनील गुप्ता ने इस सफल पहल के लिए विधायक संजीव सरदार और जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि बागबेड़ा को साफ-सुथरा और स्वस्थ बनाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है. इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में जनभागीदारी का संदेश गया है और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हुआ है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर