Breaking News
Amritsar : ਗੁਰਸਿੱਖੀ ਜੀਵਨ ਤੋਂ ਵਿਛੁੜਦੀ ਨੌਜਵਾਨੀ, ਪੰਥ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾ : ਭਾਈ ਗੁਰਕੀਰਤ ਸਿੰਘ Jamshedpur : तारापुर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक सरयू राय, बोल बम सेवा ट्रस्ट के शिविर में परोसा भोजन Potka : सावन की सोमवारी पर उमड़ी श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़, विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार की पूजा-अर्चना Jamshedpur Police : अब हर गली-मोहल्ले पर रहेगी पुलिस की डिजिटल नजर, जमशेदपुर में QR कोड आधारित बीट पुलिसिंग की शुरुआत Jamshedpur : सिर्फ बैंड नहीं, फ्रेंडशिप डे पर आग़ाज़ के परमिंदर सिंह गोल्डी ने प्लेटलेट्स दान कर जोड़ी ज़िंदगी की डोर Jamshedpur : श्रावण के प्रथम सोमवार पर टुईलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक व कलश यात्रा

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी आमजन की समस्याएं, शीघ्र कार्रवाई का दिया निर्देश

SHARE:

  • शिक्षा, पेंशन, भूमि विवाद समेत अनेक विषयों पर पहुंचे आवेदन, उपायुक्त ने दिए निर्देश
  • 10 दिनों के भीतर होगी सभी शिकायतों पर कार्रवाई, उपायुक्त ने दिए निर्देश

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं को गंभीरता से सुना. कार्यक्रम में विद्यालय में नामांकन, विद्यालय शुल्क माफी, प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से लाभ, वेतन भुगतान में विलंब, अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत न होना, पेंशन स्वीकृति, भूमि विवाद, पारिवारिक कलह और सार्वजनिक सड़क पर नाली का पानी बहने जैसी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए. इसके अतिरिक्त शिक्षा ऋण उपलब्धता और विद्यालय भवन निर्माण जैसी जनसरोकार से जुड़ी मांगों को भी नागरिकों ने रखा. उपायुक्त ने सभी मामलों पर शीघ्र जांच और कार्रवाई हेतु विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री साहित्य कुंज द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि सभी जायज़ शिकायतों पर निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि जन शिकायत निवारण दिवस के आयोजन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. इस क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जन सहायता कोषांग और एक ऑनलाइन पोर्टल की भी व्यवस्था की गई है, जहां से प्राप्त आवेदन संबंधित विभागों को तत्काल अग्रसारित किए जाते हैं. उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर 10 दिनों के भीतर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर