Jugsalai Election : हर घर नल, हर घर जल का संकल्प, जुगसलाई में डॉली मल्लिक को मिल रहा जन समर्थन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मलिक ने “हर घर नल, हर घर जल” के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि स्वच्छ पेयजल हर परिवार का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पदयात्रा के दौरान मिल्लत नगर, हिलवी एरिया, इस्लाम नगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने चूड़ी छाप पर वोट देने की अपील की।

क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और समर्थन का भरोसा दिलाया। डॉली मलिक ने कहा कि आज भी कई इलाकों में पानी की समस्या बनी हुई है। महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव में विजय के बाद नगर परिषद में सशक्त नेतृत्व के माध्यम से जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा और हर घर तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जाएगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा, “पानी केवल सुविधा नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जुगसलाई के किसी भी घर को पानी के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े, यह मेरी प्रतिबद्धता है।”इस जनसंपर्क अभियान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमोद लाल, शेख फखरुद्दीन, सागेन पूर्ति, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, मो. जमील, गोपाल महतो, मुकेश शर्मा, मानिक मलिक, जेनु सिंह, भटक, ममता, रीमा सहित अनेक कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। डॉली मलिक ने अंत में क्षेत्रवासियों से आशीर्वाद और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर जुगसलाई को एक आदर्श नगर परिषद बनाया जाएगा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें