फतेह लाइव, रिपोर्टर

कल्याण ज्वेलर्स के शो रूम का बुधवार को गिरिडीह शहर के जिला परिषद चौक के समीप विधिवत रूप से उद्धघाटन हुआ. उद्धघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की नामचीन अभिनेत्री करिश्मा कपूर पहंची. इस दौरान करिश्मा कपूर की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. कल्याण ज्वेलर्स के ग्रेंड ओपनिंग के मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि यह गौरव की बात है कि गिरिडीह शहर में कल्याण ज्वेलर्स का शोरूम खुल गया है. पूरे देश में अब तक 355 कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन हो चुका है.

इसे भी पढ़ें Giridih : झारखंड सरकार किसानों से MSP पर धान खरीदने की व्यवस्था करे – राजेश यादव

उन्होंने बताया कि आकर्षक और कई डिजाइन के ज्वेलरी जो लोगों को पसंद आएंगे इस प्रकार के सभी ब्रांड मौजूद हैं. इस मौक़े पर शोरूम के संचालक सुमन गोरी सरिया ने बताया कि आकर्षक और डिजाइदार ज्वेलरी के लिए लोगों को अब दूसरे शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. कल्याण ज्वेलर्स गिरिडीह के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा. कहा कि हर तरह के ज्वैलरी यहां उपलब्ध रहेंगे वहीं मेकिंग चार्ज में वर्तमान में 50% की डिस्काउंट भी दी गई है. लोगों से इन्होंने इसका फायदा उठाने का अपील की. मौके पर सिद्धार्थ गौरीसरिया, शंशाक गौरीसरिया, शीतल गौरीसरिया, पूजा गौरीसरिया, डॉक्टर विकास लाल समेत शहर के कई गणमान्य उपस्थिति रहे.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version