ब्यूरो बब्लू खान/ महुआडांड़ शहजाद आलम
महुआडांड़
प्रखंड के अंतर्गत पंचायत परहाटोली के ग्राम तुगटोली में पेयजल की भारी किल्लत से ग्रामीण परेशान है, गांव की आबादी लगभग 200 के बीच एकमात्र चापाकल मौजूद है. एक चापाकल में इतनी अधिक आबादी निर्भर होने से पानी के लिए लोग घंटो लाईन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते है।हालांकि 2023 मार्च महीने में जल जीवन मिशन स्कीम के तहत नल जल योजना अंतर्गत तुगंटोली गांव में तीन सोलर आधारित जलमीनार लगाए गए है. वही ग्रामीणों ने कहा, नये बोरिंग खोदकर सोलर सिस्टम जलमीनार तो खड़ा कर दिया गया, लेकिन पानी सप्लाई एक दिन भी नही कि गई, यह भी कहा कि बोरिंग 60 फीट व 80 फीट कि गई है, चापाकल खोदते ही पानी सुख गया है। हम लोगों के द्वारा ठेकेदार को यह बताएगा गया, लेकिन ठेकेदार हमारी बातों को नजरअंदाज का ड्राई बोरिंग में जलमीनार खड़ा कर दिया है।
इस संबंध में परहाटोली पंसस निर्मला टोप्पो ने कहा कि पानी टंकी लगाए 4 महीने हो रहे हैं लेकिन पानी सप्लाई नहीं की गई, ग्रामीण हर रोज आकर शिकायत करते हैं, जब जलमीनार के ठेकेदार को मेरे द्वारा फोन किया गया तो बात करना भी मुनासिब नही समझा. पंचायत में लगे लगभग सभी जलमीनार की यही स्थिति है,अनियमितता और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।
