फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

झारखंड के गढ़वा जिले में दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण की चोरी का मामला सामने आया है। घटना गढ़वा शहर के पुरानी बाजार स्थित नरेश बाबू सराफ की ज्वैलरी दुकान में हुई।

जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और जेवर खरीदने के बहाने दुकानदार से आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार को बातचीत में उलझाकर सोने के गहनों से भरा बैग चुरा लिया और मौके से फरार हो गए। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

घटना के बाद दुकानदार ने तुरंत इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version