फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. शनिवार को जारी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. पार्टी के इस निर्णय से जमशेदपुर के भाजपाइयों की बल्ले बल्ले है.

इसी क्रम में जुगसलाई भाजपा मंडल के मंत्री तरविंदर सिंह भाटिया ने हर्ष जताते हुए सांसद विद्युत वरण महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में जमशेदपुर की जनता की आवाज बनकर लोकसभा में उठाते हुए अनेकों समस्याओं का कुशलतापूर्वक समाधान किया है. भाटिया ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट के साथ झारखंड की सभी सीटों पर जनता के आशीर्वाद, समर्थन और कार्यकर्ताओं के बल पर वीजयी कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे.

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version