फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में रविवार को झारखण्ड पेंशनर कल्याण समाज जमशेदपुर के सभागार में नगर के प्रख्यात चिंतक, शिक्षाविद एवं बी.पी.एम. +2 उच्च विद्यालय बर्मामाइंस के संस्थापक प्रधानाध्यापक स्वर्गीय मोतीलाल सिंह की पुण्यतिथि की प्रथम वार्षिकी पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर साहित्यकार राजदेव सिन्हा, अशोक शुभदर्शी, बरुण प्रभात पूर्व शिक्षाधिकारी एस पी सिंह एवं  चन्द्रदीप पाण्डेय ने मोती बाबू के बहू – आयामी व्यक्तित्व की चर्चा की.

राजदेव सिन्हा ने उन्हें प्रधानाध्यापकों का प्रधानाध्यापक बताया और उनके सान्निध्य में बिताए गए क्षणों को उनके हृदयस्पर्शी चैतन्य भाव को उद्घाटित किया. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version