फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नई दिल्ली के इंदिरा भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत झारखण्ड के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने जिला अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि भी जिला अध्यक्षों को सभी निर्णायक शक्तियाँ प्रदान कर दी गई है।

संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और जमीनी जुड़ाव को मजबूत करना ही कांग्रेस संगठन के मजबूती की कुंजी है। राहुल गाँधी ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष, प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी, वार्ड कमिटी, बूथ कमिटी एवं BLA-2 को सशक्त बनायें। जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर, प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें।

पार्टी में अनुशासन का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें।अनुशासनहिनता करने वाले के विरूद्ध कठोर कार्रवाई भी करें।
इन्दिरा भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह सहित झारखण्ड प्रदेश के जिलाध्यक्ष शामिल हुए।

इसी दौरान जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री वेणु गोपाल से भी औपचारिक मुलाकात कर जिले में संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version