फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चैती छठ पर्व के अवसर पर जमशेदपुर शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं. जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 24 मार्च को दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

इस दौरान बसों को छूट दी गई है  इसी तरह 25 मार्च को सुबह 3 बजे से सुबह 11 बजे तक भी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लागू रहेगी. यह निर्णय छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version