फतेह लाइव रिपोर्टर.
एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से शनिवार को तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकल गई। यह तिरंगा यात्रा शहीद बेदी तक पहुंची। शहीद बेदी पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तिरंगा यात्रा में शहर के बुद्धिजीवी नेता डॉक्टर अधिवक्ता आदि शामिल रहे। तिरंगा यात्रा निकलने से पहले एक सभा हुई। इसको संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के शहीदों ने देश की खातिर अपनी जान दी थी। उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। नमन संस्था के अध्यक्ष डॉ अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सरकार भगत सिंह की याद हमेशा दिलों में कायम रहेगी। उनको देश के लिए फांसी दी गई थी और खुशी-खुशी उन्होंने फांसी का फंदा चूम लिया था। उनसे कहा गया था कि उनकी फांसी की सजा माफ हो सकती है।
































