Jamshedpur : भगत सिंह को शहीद का दर्जा दे केंद्र सरकार, 23 मार्च राष्ट्रीय अवकाश घोषित हो : गंभीर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के सदस्यो ने फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने शहीदे आजम भगत सिंह के 116 वे जन्मदिन के दौरान कहा कि देश का बच्चा बच्चा भगत सिंह के नाम से वाकिफ है। युवा उन्हें अपना हीरो मानते हैं। देश को आजाद करवाने के लिए इतनी छोटी सी उम्र में अपनी जान की कुर्बानी दी जो कि इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखी गई है।

काफी अफसोस की बात है कि आज भी सरकारी कागजात पर उन्हें शहीद का दर्जा प्राप्त नहीं है जो हैरान करने वाला लगता है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की ओर से भारत सरकार से यह मांग करती है कि देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ने वाले भगत सिंह को शहीद का दर्जा दें ओर 23 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें, ताकि आज के युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस ना करें। गंभीर ने कहा कि हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक भगत सिंह को शहीद का दर्जा ओर 23 मार्च को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नही हो जाता।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें