WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गोलमुरी में स्कूल टाइम पर जाम से लोग परेशान, केरला समाजम मॉडल स्कूल पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने कसा शिकंजा

SHARE:

  • दिनेश कुमार ने ट्रैफिक अव्यवस्था को बताया गंभीर मुद्दा, जल्द सुधार नहीं तो होगा जन आंदोलन
  • स्कूल के बाहर जाम की समस्या बनी मुसीबत, लोग बोले – कब मिलेगा निजात
  • सोशल मीडिया पर गूंजा गोलमुरी जाम का मुद्दा, लोगों ने प्रशासन से लगाई गुहार
  • सोशल मीडिया पर जनता का फूटा गुस्सा, ट्रैफिक विभाग से की कार्रवाई की मांग

फतेह लाइव, रिपोर्टर

गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल के समीप प्रतिदिन सुबह स्कूल प्रारंभ होने और दोपहर में छुट्टी के समय जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. सड़क के दोनों ओर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से रिफ्यूजी कॉलोनी, टूईलाडूंगरी, एनएमएल कॉलोनी और जीएफ फ्लैट्स के निवासियों को स्कूल के सामने बार-बार लगने वाले जाम के कारण रोजमर्रा की गतिविधियों में काफी दिक्कतें आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रशासन द्वारा सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड को तैनात कर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि वास्तविक रूप से प्रभावी ट्रैफिक नियंत्रण की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा चुनाव प्रक्रिया पर मंजीत सिंह गिल का बड़ा आरोप

Gambhir Car Associate Motion Ads

रोजमर्रा की जिंदगी में असर डाल रहा ट्रैफिक जाम

भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस गंभीर समस्या को लेकर स्कूल प्रबंधन के रवैये पर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन सिर्फ आमदनी बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है, जबकि स्थानीय नागरिकों और विद्यार्थियों की सुविधा व सुरक्षा की जिम्मेदारी से वह मुंह मोड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल द्वारा शीघ्र ही प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था नहीं की गई तो वे स्थानीय जनता के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल की मनमानी के खिलाफ जनता को आवाज उठानी होगी, क्योंकि यह समस्या अब असहनीय हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्री साहित्य कुंज द्वारा काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

स्कूल प्रबंधन को चेतावनी, नहीं सुधरे तो होगा विरोध प्रदर्शन

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर भी उठाया है, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स कर इस समस्या को गंभीर बताया. कई नागरिकों ने खुद को जाम में फंसा बताया और बताया कि वे अपने ऑफिस या अन्य जरूरी कामों में देर से पहुंचे. दिनेश कुमार ने इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही ट्रैफिक डीएसपी और जिला प्रशासन से मिलने की बात कही है. उन्होंने उपायुक्त और जमशेदपुर पुलिस को टैग करते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि स्कूल के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जा सके और आम नागरिकों को राहत मिल सके.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर