फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर लौहनगरी के प्रतिष्ठित लोयोला स्कूल के फैजी ऑडिटोरियम में गुरुवार को नर्सरी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रेक्टर, फादर माइकल थानाराज, एसजे द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ। प्रिंसिपल फादर विनोद फर्नांडीस, एसजे ने बच्चों के भविष्य को संवारने में माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि हमारे बच्चों का सुखी, स्वस्थ और सुरक्षित रहना आवश्यक है।
अभिभावकों को मानगो के जैव विविधता तरुमित्रा सेंटर फॉर इकोलॉजी से परिचित कराया गया। जहां बच्चे पारिस्थितिकी और प्रकृति के बारे में ज्ञान और अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। वाइस प्रिंसिपल श्रीमती विनीता एफ एक्का ने बच्चों को स्कूल के माहौल में ढलने में मदद करने के लिए अभिभावकों को उपयोगी सुझाव दिए। क्लास एवं सब्जेक्ट शिक्षकों का परिचय कराया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
