WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Palamu : सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज खेल चैंपियनशिप 2025 का सफल समापन

SHARE:

  • खेलों के उत्साह और जोश से भरी चैंपियनशिप ने छात्रों को दी नया उत्साह

फतेह लाइव, रिपोर्टर

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित खेल चैंपियनशिप 2025 ने छात्रों के उत्साह और उमंग के साथ 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक धमाल मचाया. इस आयोजन में कॉलेज के कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, सिविल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच के छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 28 दिसंबर को चैंपियनशिप के अंतिम दिन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह और खेल प्रभारी प्रकाश ओरंग ने कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर प्रोफेसर विनीता शेखर, प्रोफेसर महेन्द्र मरांडी और राजेश नारायण देव भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Police : बदला लेने के लिए की गई थी मानगो में ट्रांसपोर्टर की हत्या,  देखें – Video

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान बिजली आपूर्ति विभाग के महाप्रबंधक सुनील कुमार और विद्युत प्रसारण विभाग के महाप्रबंधक उमेश प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया. चैंपियनशिप में क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और वॉलीबॉल जैसे खेलों ने मुख्य आकर्षण का काम किया. छात्रों का जोश और खेल भावना देखने योग्य था, और आयोजन ने उन्हें टीम वर्क और प्रतिस्पर्धा के महत्व का अनुभव कराया. समापन के अवसर पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों और आयोजन समिति को बधाई दी और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को और अधिक भव्य बनाने की उम्मीद जताई. यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक उत्सव था, बल्कि उनके जीवन में खेलों के महत्व को भी उजागर करता है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर