Patamda : नई तकनीक से खेती करने के लिए जिला पार्षद ने किया किसानों को प्रेरित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पटमदा प्रखंड के जिला पार्षद खगेन महतो ने अपने क्षेत्र के स्थानीय किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नई तकनीक से खेती करने पर किसानों की तकदीर बदलने वाली है. उन्होंने कहा कि किसान विशेषज्ञ डॉक्टर अमरेश महतो के मार्गदर्शन में उक्त खेती किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : बाबा तिलका माझी के जयंती पर फुलडुंगरी में रक्तदान शिविर 11 फरवरी को

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं मौके पर उपस्थित दीन बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तम चक्रवर्ती और महासचिव नागेन्द्र कुमार ने कहा कि आटि पुआल मशरूम प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर अमरेश महतो ने देश व राज्य के किसानों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का बीड़ा लिया है. डॉक्टर महतो कम समय व कम खर्च में किसानों को अधिक मुनाफा कमाने का मूल मंत्र दिया है, जिसके तहत किसान एक साथ कई फसल उगा सकते हैं. उन्होंने कहा कि डॉक्टर अमरेश महतो की नई खोज आटी पुआल मशरूम, कसावा, स्वीट पोटैटो व सीआर धान 310 की खेती कर कोई भी किसान अपनी आमदनी कई गुना तक बढ़ा सकते हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें