WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Plamu : भाजपा नेत्री लवली गुप्ता ने महिला किसानों को किया सम्मानित

SHARE:

ब्यूरो बब्लू खान/बेतला अख़्तर

पांकी पलामू भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, स्वतंत्र निदेशक भारत सरकार सह पूर्व जिला पार्षद पांकी श्रीमती नमिता देवी उर्फ लवली गुप्ता ने नुरु पंचायत के चालीस महिला किसानों को सम्मानित किया मौके पर महिला किसान बहनों को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने बताया भारत की लगभग 60% जनसंख्या प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर आश्रित है इसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में कृषि का अहम योगदान है देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता कृषि कार्यों में आने वाली असुविधाओं को दूर करने के लिए घर घर जाकर किसानों के हितों से संबंधित योजनाओं के विषय में बातचीत कर रही है व साथ ही किसानों को सम्मानित कर उनके आत्मबल को बढ़ावा दे रही है । केंद्र से संचालित होने वाले किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पशुधन बीमा योजना ऐसे तैंतालीस तरह के केंद्र से संचालित योजना है जो किसान के आय को दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं।

आज किसानों के कोई दुख दर्द को समझने वाला है या किसानों के हित में कोई कार्य करने वाला पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है झारखंड में रघुवर दास सरकार ने जेएसएलपीएस का गठन कर महिलाओं को कृषि के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने का एक सराहनीय पहल किया था ।आज कई किसान बहने हैं जो उत्पाद समूह बनाकर जैविक तरीके से मिश्रित खेती कर सालाना लाखों की आमदनी प्राप्त करती हैं ,इससे महिला किसानों का आत्मबल बढ़ा है। श्रीमती लवली गुप्ता ने किसान बहनों से मोटा अनाज जैसे ज्वार ,बाजरा, रागी्, कोदो ,मडुआ आदि फसलों को उगाने का आग्रह किया व साथ ही मोटा अनाज के प्रयोग से होने वाले फायदे को भी लोगों को बताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से चतुर्गुण साव, सतन राम, सुरेन्द्र कुमार साव ,सोनू साव, शीला देवी, रामवृक्ष भुईया, संतोष भुइया, यशवंत कुमार साव, लल्लू साव, मनीष कुमार ,भरत कुमार, निरावती देवी आदि किसान भाई बहन उपस्थित रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर