Breaking News
Jamshedpur Big News : कीताडीह का युवक डेढ़ किलो अफीम के साथ लुधियाना में धराया, 14 दिन की रिमांड पर Chaibasa Road Accident Case : मां और दो बेटियों की चिताएं जलीं, टीएमएच में जिंदगी की जंग लड़ रहा पिता Jamshedpur : विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में रिमोट सेंसिंग पर विशेष सत्र, वैज्ञानिक डॉ. जेगनाथन चोकलिंगम ने विद्यार्थियों को दिखाईं नई संभावनाएं Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने चॉइस के नए कार्यालय का किया उद्घाटन Jamshedpur : DBMS कॉलेज में ‘कात्यायनी’ दुर्गोत्सव, मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का मंचन Ckp Divison : आधी रात बजे 5 हुटर, रेल हादसे की खबर से मचा हड़कंप! बंडामुंडा यार्ड में 3 की मौत, 19 घायल होने का मॉक ड्रिल
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Giridih : बेंगाबाद में मनाया गया फॉरवर्ड ब्लॉक का 86वां स्थापना दिवस, जनसंघर्ष को तेज करने का लिया संकल्प

SHARE:

  • कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर चलने की अपील करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का किया विरोध
  • 30 जून को हूल दिवस और 9 जुलाई को आम हड़ताल को लेकर बनाई रणनीति

फतेह लाइव, रिपोर्टर

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने शनिवार को बेंगाबाद में 86वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड राजेंद्र मंडल ने की और संचालन कॉमरेड रामलाल मंडल ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य कॉमरेड राजेश यादव उपस्थित रहे. कार्यकर्ताओं ने देश की आजादी, पार्टी और जनसंघर्ष में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समाजवादी आदर्शों पर देश के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया. वक्ताओं ने कहा कि आज पूंजीवाद और साम्राज्यवाद ने समाज को असमानता और संकट की ओर धकेल दिया है, ऐसे में नेताजी का रास्ता ही देश को सही दिशा दे सकता है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : दलदली ग्राम निवासी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Gambhir Car Associate Motion Ads

नेताजी के समाजवादी विचारों को अपनाने का आह्वान, पूंजीवाद का विरोध

राजेश यादव ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों को जनविरोधी बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड और दिल्ली की सरकारें एक-दूसरे की विरोधी हो सकती हैं, लेकिन दोनों ही आम जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही हैं. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि आम लोगों को संगठित कर सड़कों पर आंदोलन तेज किया जाए. उन्होंने यह भी कहा कि पूंजीवादी नीतियों के कारण समाज का हर तबका परेशान है और ऐसे में समाजवादी व्यवस्था ही देश को आगे ले जा सकती है.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : जल जमाव की समस्या पर सरयू राय की समीक्षा बैठक 24 जून को, बैठक से पूर्व करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

राजेश यादव ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन को तेज करने का दिया संदेश

बैठक में आगामी आंदोलनों को लेकर रणनीति भी बनाई गई. कार्यकर्ताओं ने 30 जून को हूल दिवस के मौके पर गांडेय में जल-जंगल-जमीन सम्मेलन आयोजित करने और 9 जुलाई को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बेंगाबाद में बड़ा प्रदर्शन करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, मनोज यादव, भीम सिंह, संजय चौधरी, बिरजू कोल, बहादुर यादव, महेंद्र साव, माला पंडित समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर