फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रविवार की रात चापड़बाजी की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मसूद इक़बाल (21) के रूप में की गई है। सूचना मिलने के तुरंत बाद कदमा थाना की पुलिस घटना स्थल से घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद टीएमएच रेफर कर अस्पताल ले गई, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना प्रभारी अलोक दुबे और टीम टीएमएच पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई। थाना प्रभारी अलोक दुबे ने बताया कि मसूद इक़बाल के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे का कारण और चापड़बाजी कैसे हुई, इसकी विस्तृत जानकारी मिल सके। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह घटना आपसी विवाद का नतीजा है या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई संभावित पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि मसूद इक़बाल की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों की मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version