चेक डैम निर्माण, हाट-बाजार सुदृढ़ीकरण, सिंचाई व्यवस्था समेत कई जनसमस्याओं से कराया अवगत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को विधानसभा अंतर्गत कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से शिष्टाचार मुलाकात कर पोटका विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और किसानों की सुविधा से जुड़े मुद्दों को लेकर एक मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा।

विधायक ने किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा

विधायक संजीव सरदार ने मांग पत्र के माध्यम से क्षेत्र में चेक डैम निर्माण, हाट-बाजारों के सुदृढ़ीकरण, सिंचाई व्यवस्था के विस्तारीकरण तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लागू होने से क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मंत्री ने दिया सकारात्मक पहल का आश्वासन

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने विधायक की ओर से उठाए गए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इन प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पोटका क्षेत्र के विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग आवश्यक कदम उठाएगा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version