WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : व्याख्यानमाला के जरिये प्रेस क्लब ने अनुज कुमार सिन्हा को दिया विदाई सम्मान

SHARE:

  • साकची के होटल दयाल इंटरनेशनल में अनुज कुमार सिन्हा ने जमशेदपुर के कॉस्मोपॉलिटन कल्चर को बताया बेजोड़ – कहा
  • अच्छे काम के संस्मरण का हो दस्तावेजीकरण, ताकि आने वाली पीढ़ियां सच्चाई से रूबरू रहे और लाभान्वित होती रहे

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा को रविवार को व्याख्यानमाला के जरिये विदाई सम्मान दिया. साकची स्थित होटल दयाल में आयोजित व्याख्यानमाला की पहली कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनुज कुमार सिन्हा ने पत्रकारिता जीवन से जुड़ी रिपोर्टिंग काल की यादों को ताजा किया. उन्होंने पत्रकारिता जीवन के 40 वर्ष को याद करते हुए यह खुलासा भी किया कि 31 दिसंबर को वह दैनिक प्रभात खबर से रिटायर हो रहे हैं.

अनुज कुमार सिन्हा ने अपने संस्मरण में जमशेदपुर के कल्चर को बेजोड़ बताया और कहा कि  व्यक्ति और संस्था के किसी भी क्षेत्र में सराहनीय और अच्छे काम के संस्मरण का दस्तावेजीकरण होना चाहिए जिससे आने वाली पीढ़ियां सच्चाई से रूबरू रहे और लाभान्वित होती रहे. हालांकि आनन-फानन में आयोजित कार्यक्रम के कारण कई पत्रकार इस व्याख्यानमाला का हिस्सा नहीं बन सके.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यहां यह बताना लाजिमी होगा कि प्रभात खबर से जुड़े प्रखर संपादकों को प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर अपने मंच पर मौका देता रहा है. इससे पहले हरिवंश जी ने यहां आकर पुस्तक का विमोचन किया था और वह आयोजन प्रेस क्लब के सौजन्य से किया गया था.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित व्याख्यानमाला में अनुज कुमार सिन्हा ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में जब पुष्पा वन का अंत होगा उसी के साथ पुष्पा टू की शुरुआत होती है. उनके अनुसार पत्रकार और लेखक भले ही एक संस्थान से सेवानिवृत्त हो जाए परंतु उसके अंदर का लेखक और पत्रकार जीवित एवं जीवंत रहना चाहिए. कहा कि उनके जीवन में सांसों का अनुलोम विलोम, ब्रेन की याददाश्त, आंखें और हाथ काम करते रहेंगे उनके अंदर का पत्रकार और लेखक नहीं मरेगा.

अनुज कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को विशेष तौर पर संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत मित्रता को पेशे के आड़े नहीं आने देना चाहिए. व्याख्यानमाला में मौजूद जयप्रकाश, बृजभूषण शरण सिंह, कवि कुमार के साथी उदितवाणी के संस्थापक राधेश्याम अग्रवाल के साथ बिताए क्षणों को याद किया और कहा कि पत्रकार के रूप में हम एक थे एक है एक रहेंगे.

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा आयोजित इस व्याख्यानमाला में प्रभात खबर के स्थानीय वरीय संपादक संजय मिश्र ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि क्लब के महासचिव विकास कुमार श्रीवास्तव ने अभिनंदन करते हुए अनुज कुमार सिन्हा का जीवन परिचय दिया.

वहीं धन्यवाद ज्ञापन प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने दिया. इस मौके पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी ने झारखंड के प्रति अनुज सिन्हा के विशेष लगाव की चर्चा की.

व्याख्यानमाला में पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो, झारखंड राज्य बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, वाणिज्य कर वकील एसोसिएशन के मुरलीधर केडिया, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ विन्नी सारंगी प्रभा जायसवाल, पूरबी घोष, रविंद्र नाथ चौबे, फ्री लीगल एड कमेटी के प्रेम जी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जेएमएम नेता मनोज यादव, देवजीत मुखर्जी, भाजपा नेता निर्भय सिंह, योगेश मल्होत्रा, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, टाटा स्टील भारत के हसन इमाम चीकू भाई, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, संदीप मुरारका, डॉ बीएम पैनाली, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, रोटी बैंक के मनोज मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश अग्रवाल, दिलावर साहू, बीएन शर्मा, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुमित कुमार, अमित कुमार एवं कई पत्रकार उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर