Jamshedpur : लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना संघ का संकल्प- काले

SHARE:

अमरप्रीत सिंह काले का कंबल वितरण जारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सर्दी से बचाव के लिए अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हर हर महादेव सेवा संघ ने निरंतर कंबल वितरण अभियान जारी रखा है. रविवार को तूरी भवन, सीतारामडेरा, भुइंया नगर, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, मुंडारी बस्ती, भुइंयाडीह, केरेज कॉलोनी, बाबा कुटी, हरिजन बस्ती, केबल टाउन, हरि मंदिर बिरसानगर, शिव मंदिर बिरसानगर जोन नं 3 सहित अन्य कई स्थानों पर कंबल वितरित किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस मौके पर संस्थान के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि समाज सेवा कार्य में हर व्यक्ति को सहयोग करना चाहिए. हमें अपनी आय का एक निश्चित अंश सामाजिक सेवाओं में खर्च करना चाहिए. यह मान कर चलिए कि ऐसा करने वालों की जेब कभी खाली नहीं होती. इस बात को हमें हमेशा याद रखना चाहिए कि हमारा हर काम ईश्वर की नजर में हैं.

इस सेवा के उद्देश्य से किए गए कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू राव, मधु मुखी, शिबू मुखी, संध्या रानी महतो, बिट्टू महतो, शेखर मुखी, सागर चौबे, सूरज चौबे, पिंटू, संतोष लोहार, अमन पांडे, सरबजीत सिंह, आभा वर्मा, गोपाल उरांव, अमरेन्द्र कुमार, सुबोध, कालीचरण, बंटी, रंजीत, छोटेलाल, जॉनी भुईयां, मंगल नायक, सोनू भुइयां, सागर भुईयां, सोनू दास एवं अन्य सदस्यों का मुख्य रूप से योगदान रहा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें