WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

New Delhi : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार होंगे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर।

केंद्र सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत बिहार कैडर के 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नया महानिदेशक (DG) नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

वर्तमान में वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) के महानिदेशक और केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही बहाली – CSBC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। मौजूदा आरपीएफ महानिदेशक सोनाली मिश्रा के आगामी 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद, श्री जितेंद्र कुमार संभवत: 1 नवंबर से इस पद का विधिवत कार्यभार संभालेंगे। उनके कंधों पर देश के विशाल रेलवे नेटवर्क, ट्रेनों और करोड़ों रेल यात्रियों की सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी होगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर है। अपनी पैनी प्रशासनिक समझ, कठिन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और कानून-व्यवस्था संभालने के हुनर के कारण बिहार के अधिकारी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों में हमेशा से पहली पसंद रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बिहार के पुलिस अधिकारी राष्ट्रीय स्तर पर देश की आंतरिक सुरक्षा और व्यवस्था को मजबूती देने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बिहार सरकार जल्द ही उन्हें इस नई केंद्रीय जिम्मेदारी के लिए विरमित करने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर