बिष्टुपुर में बड़े परिसर में स्थानांतरित हुआ चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग का कार्यालय, ब्रोकिंग से लेकर वेल्थ मैनेजमेंट तक मिलेंगी सेवाएं
फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी (टुन्नू) ने गुरुवार को बिष्टुपुर में चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के नए कार्यालय का पुनः उद्घाटन किया। दोपहर 12:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश समिति के सचिव शैलेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे, कन्हैया दुबे, कंपनी के बिहार-झारखंड उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तथा झारखंड के क्लस्टर हेड गिरेन्द्र दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि चॉइस लगभग 30 वर्षों से देशभर में वित्तीय सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी ब्रोकिंग, वेल्थ मैनेजमेंट, कंसल्टेंसी और इंश्योरेंस के क्षेत्र में काम करती है। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी की देशभर में लगभग 225 शाखाएं हैं और विस्तार की योजना के तहत नई शाखाएं भी खोली जानी हैं। कंपनी के सीएमडी कमल पोद्दार हैं और इसका मुख्यालय मुंबई में है।
जमशेदपुर में कंपनी का कार्यालय पिछले छह वर्षों से संचालित हो रहा है। ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यालय को अब बड़े परिसर में स्थानांतरित किया गया है।
ये है नए कार्यालय का पता
ऑफिस नंबर-5, दूसरी मंजिल, बुम्बरा एन्क्लेव, झंडा चौक, बिष्टुपुर, जमशेदपुर, झारखंड।


































