Breaking News
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक में आईटीडीए के परियोजना निदेशक हुए शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई. परियोजना निदेशक आईटीडीए दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में आहूत बैठक का उद्देश्य जिले में मौजूदा निर्यातकों का डेटाबेस तैयार करने, ऐसे उद्योगों की पहचान करना जो अपने उत्पाद का निर्यात अन्य मर्चेंट एक्सपोर्टर के माध्यम से कर रहे हैं, संभावित उत्पाद को चिह्नित करना, निर्यातकों को आने वाली समस्याओं को दूर करना, निर्यात प्रोत्साहन हेतु निर्यातकों को प्रशिक्षण प्रदान करना एवं समिति द्वारा निर्यात हेतु आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने हेतु प्रस्ताव पारित करना था. कोल्हान प्रमंडल में लगभग दो हजार औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं जिनमें तकनीकी विकास के कारण वर्तमान में मशीनिंग, फोर्जिंग, कास्टिंग आदि प्रशाखा से सम्बंधित कर्मियों की काफी मांग है. इस क्षेत्र में लगभग 20,000 करोड़ रूपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त है जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 8,000 करोड़ रूपये का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

परियोजना निदेशक, आईटीडीए द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा नयी उद्योगों की स्थापना एवं निर्यात प्रोत्साहन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी. उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी एवं मत्स्य उत्पादों को निर्यात हेतु प्रोत्साहित करने के लिए भी इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल श्रेयस्कर रहेगा. बैठक में उपस्थित उद्यमियों द्वारा नए उद्योगों की स्थापना में स्थानीय बाधाओं के सम्बन्ध में प्रकाश डालने पर परियोजना निदेशक द्वारा बताया गया कि विधि-व्यवस्था से सम्बन्धित किसी लिखित शिकायत के प्राप्त होने पर जिला प्रशासन सर्वोच्चता के साथ इस पर कार्रवाई करेगा. उन्होंने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को झारखण्ड निर्यात नीति 2023 के प्रावधानों को चिह्नांकित करते हुए बैठक की कार्यवाही के साथ संलग्न कर विभाग को प्रेषित करने का निदेश दिया ताकि इस सम्बन्ध में उपयुक्त कार्रवाई की जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : चावल विकास निदेशालय के निदेशक ने बड़ाबांकी ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े विदेश व्यापार महानिदेशालय, कोलकाता के प्रतिनिधि द्वारा पीपीटी के माध्यम से निर्यात सम्बन्धी जानकारी बैठक में साझा की गयी. डीजीएफटी प्रतिनिधि द्वारा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र से जिले का “एक्सपोर्ट एक्शन प्लान” साझा करने का आग्रह किया गया ताकि इसमें निहित बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई की जा सके. बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र रवि शंकर प्रसाद, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी अलका पन्ना, जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड़ा, श्रम अधीक्षक अरविन्द कुमार, डीडीएम नाबार्ड, एलडीएम, वरिष्ठ सहायक निदेशक, ईईपीसी, कोलकाता जॉय चटर्जी, एफआईईओ प्रतिनिधि अर्नब चक्रवर्ती, वाणिज्य-कर विभाग, जमशेदपुर प्रमंडल के प्रतिनिधि, टाटा स्टील लिमिटेड, टाटा मोटर्स लिमिटेड, टाटा ब्लूस्कोप स्टील, टिमकेन इंडिया प्रालि, टाटा कमिंस एवं अन्य औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर