WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी में रोजाना 12 हजार लीटर पानी का वितरण करा रहे राज कुमार सिंह

SHARE:

जमशेदपुर।

बागबेडा कॉलोनी में 5 दिन से नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने निजी टैंकर से लगातार दो ट्रिप करते हुए 12000 लीटर प्रतिदिन निःशुल्क पानी का वितरण करवा रहे हैं. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह की मौजूदगी में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान, शहीद मैदान, नेहरू मैदान, रोड नंबर 4, 5 एवं 6 सहित हर जरूरतमंद स्थानों पर दोनों टैंकर लगाकर पीने का पानी दिलवाने का कार्य कर रहे हैं. स्थानीय लोग कतार में लगकर पीने का पानी भर रहे हैं.

हालांकि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बिष्टुपुर स्थित फिल्टर पंप हाउस के मोटर गर्म हो जाने के कारण सिर्फ सुबह बेला में ही पानी की आपूर्ति हो रही है. सिर्फ सुबह बेला में पानी की आपूर्ति होने पर भी बागबेड़ा कॉलोनी के कई घरों में पानी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. लोग पानी खरीद कर पीने पर विवश हैं और दूरदराज से पानी लाकर अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं. वहीं बागबेड़ा कॉलोनी में सुबह एवं शाम को दोनों बेला में पानी की नियमित रूप से आपूर्ति नहीं होती है. तब तक पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह अपने दोनों निजी टैंकरों से निःशुल्क पानी देने के कार्य कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिल रही है. वहीं दूसरी तरफ पंचायत प्रतिनिधि मोटर में आई हुई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

Gambhir Car Associate Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर