फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर शहर के प्रतिष्ठित CISCE द्वारा आयोजित आईएससी (प्लस टू) परीक्षा का परिणाम गुरुवार सुबह घोषित किया गया, जिसमें लोयोला स्कूल, जमशेदपुर के छात्र राजवीर सिंह भाटिया नेउल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो राजवीर ने अंग्रेजी में ८०, हिंदी में ८४ और बिज़नेस स्टडीज में ७५ अंक प्राप्त किए हैं, जो उनके संतुलित शैक्षणिक प्रदर्शन को दर्शाता है। राजवीर को लगभग ८४ प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं.

राजवीर सिंह भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया के पुत्र हैं। उनकी माता दिलराज कौर एक ट्यूटर हैं। परिवार के शैक्षणिक वातावरण और मार्गदर्शन ने उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राजवीर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। भविष्य की योजनाओं के बारे में राजवीर ने कहा कि वह उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version