फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के यूनिट ट्यूब मेकर्स क्लब कर्मचारी की आम सभा टीएमसी हाल में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस आम सभा में कर्मचारियों के लंबित वेज रिवीजन एवं यूनियन के चुनाव संबंधी चर्चा की गई. इस दौरान कर्मचारियों ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि इस आम सभा में यूनियन का चुनाव कर लिया जाए और एक प्रस्ताव लाया गया कि पुनः यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को चुन लिया जाए.

आमसभा में कोई विरोध नहीं हुआ और उपस्थित सभी कर्मचारियों ने सर्वसम्मत से राकेश्वर पांडे को पुन: यूनियन अध्यक्ष चुन लिया गया. साथी ही कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे को यूनियन की कार्यकारिणी का गठन एवं यूसीएम के चुनाव के लिए अधिकृत कर दिया. कर्मचारियों के द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद अध्यक्ष ने आम सभा के दरमियान हीं कार्यकारिणी का गठन कर दिया.

नई कमेटी पर एक नजर

अध्यक्ष– राकेश्वर पांडे

उप अध्यक्ष– बी के डिंडा

महासचिव– ददन सिंह

कमेटी मेंबर – पुलक मेथी, बीआर मिश्रा व पीटर.

बेहतर ग्रेड रिवीजन कराया जाये

कर्मचारियों ने अध्यक्ष राकेश्वर पांडे में अपनी पूर्ण निष्ठा एवं सहानुभूति प्रकट की. कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष से आग्रह किया कि हम लोगों का ग्रेड रिवीजन अच्छा से अच्छा प्रबंधन से बात करके करने की पहल करें. धन्यवाद ज्ञापन के साथ आम सभा समाप्ति की घोषणा की गई.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version