Ramgarh Firing : पतरातू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर अपराधियों ने बमबारी के साथ की फायरिंग, अमन साहू गैंग का कारनामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रामगढ़ जिले के पतरातू रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर रविवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग और बमबाजी कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि अमन साहू गैंग के बदमाशों ने निर्माण कंपनी के स्टोर के पास इस वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने मौके पर तैनात गार्ड प्रदीप राजवंशी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी निर्माण स्थल के गेट पर पहुंचे और हॉर्न बजाया। गेट खोलते ही उन्होंने गार्ड पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने बम भी फेंका, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से घायल प्रदीप राजवंशी को नाभि के नीचे गंभीर चोट आई है। घटना के तुरंत बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूचना मिलते ही एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह और थाना प्रभारी एसके गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे और बम के अवशेष बरामद किए हैं।
अपराधियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है, जिसमें “हर-हर महादेव” लिखते हुए चेतावनी दी गई है। पर्चे में कहा गया है कि बिना राहुल गैंग और अमन साहू गैंग को ‘मैनेज’ किए काम जारी रखने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

घायल गार्ड स्थानीय पतरातू रेलवे गेट के पास का निवासी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें