Ranchi Big News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत डेढ़ दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची में आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी शनिवार की सुबह से ही शुरू हुई. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर स्थित अंजनिया इस्पात सहित कुल 9 स्थानों पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की. राजधानी रांची स्थित अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी चल रही है.

रांची में 7 व जमशेदपुर में 9 जगहों पर छापेमारी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी रांची में सात व जमशेदपुर में 9 जगहों पर चल रही है. आयकर विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से जुड़े आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें