WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई वरीय नेताओं ने रिम्स जाकर ली घायल कार्यकर्ताओं की जानकारी,देखें – video 

SHARE:

जमशेदपुर के दो घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, अस्पताल में डटे रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजयुमो झारखंड प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली में राज्य की हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों, वादाखिलाफी और झूठे आश्वासन के खिलाफ युवाओं का आक्रोश चरम पर था। इस दौरान झारखंड के कोने-कोने से रांची पहुंचे लाखों की संख्या में सीएम आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों को पुलिसिया कार्रवाई का सामना करना पड़ा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन, आंसू गैस, लाठीचार्ज और रबर की गोलियां चलाई। पुलिस द्वारा चलाये गए रबर की गोली से जमशेदपुर महानगर के दो युवा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटा मोटर्स के 14 कर्मियों को मिला मेडिकल सपोर्ट स्कीम का लाभ

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जिला पदाधिकरियों के साथ घायल कार्यकर्ताओं को रिम्स में भर्ती कराया। जहां सभी का चिकित्सकों के द्वारा इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया। घायलों में बिरसानगर जोन नंबर 9 निवासी कृष्णकांत राय और गोविंदपुर निवासी रितेश सिंह शामिल हैं। वहीं, संध्याकाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, रांची के सांसद संजय सेठ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश समेत कई नेताओं ने रिम्स अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं का कुशल क्षेम जाना। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा कार्यकर्ताओं की सेवा में तत्पर दिखे और सभी के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस का नहीं बल्कि आतंक का राज कायम हो गया है। जहां सीएम हेमंत सोरेन पूरे प्रदेश की प्रजा पर अपनी मनमानी चला रहे हैं और अगर बदले में कोई सरकार से सवाल करे तो उनकी आवाज को दमनकारी नीति के तहत गोली-बंदूक और लाठी से दबाने की कोशिश करते हैं। झारखंड के युवाओं का संकल्प अटल है, अब इस तानाशाह और भ्रष्टाचारी सरकार का पतन निश्चित है।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सरकार ने गोली-बंदूक के दम पर बलपूर्वक झारखंड के युवाओं की आवाज को कुचलने का प्रयास किया। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी बातों को रख रहे युवाओं पर गोलियां चलाई गई। कहा कि हेमंत सरकार युवाओं के आक्रोश और हुंकार से घबरा गई है। अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए हेमंत बाबू इस कदर बौखलाएं हैं कि युवाओं पर गोली चलवा रहे हैं। यह हेमंत सरकार के कुशासन का आखिरी वक्त है, 2019 से अबतक लूट, खोखले वादे और जंगलराज के कारण युवाओं का आक्रोश सड़क पर दिखा है।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर सुधांशु ओझा ने कहा कि हेमंत सरकार की तानाशाही से घायल कार्यकर्तओं के खून की एक-एक बूंद का हिसाब होगा। हम कार्यकर्ताओं के संघर्ष को व्यर्थ नही जाने देंगे। झारखंड से इस जुल्मी, निरंकुश और निक्कमी सरकार की विदाई तक भाजपा कार्यकर्ता विश्राम नही करेंगे। अब इस निकम्मी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को आतुर है। इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में जमशेदपुर के कई वरीय नेतागण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर