Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व समेत अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए

SHARE:

आगामी पर्व-त्योहारों में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करें

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहार राज्य में शांतिपूर्वक संपन्न हो इस निमित्त हर हाल में बेहतर विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की कोई हिंसा, उपद्रव, संगठित अपराध इत्यादि की घटनाओं को अबिलम्ब रोका जा सके इसके लिए पुख्ता तैयारी रखें। अपराध को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी प्रशासनिक तैयारियां एक बेहतर प्लानिंग के साथ की जाए। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व सहित अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Amritsar : ਚੌਥੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੇ ਗੁਰਿਆਈ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਤੀਸਰੇ ਪਾਤਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦੇ ਜੋਤੀ ਜੋਤਿ ਦਿਵਸ ਦੀ 450 ਸਾਲਾ ਸ਼ਤਾਬਦੀ: ਭਲਕੇ 30 ਅਗਸਤ ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿਖੇ ਹੋਵੇਗਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੈਮੀਨਾਰ

निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में छोटे-छोटे कस्बों में भी पर्व- त्योहारों को बहुत उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी तैयारी रखी जाए। निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए विभाग एक बेहतर बैकअप प्लान शीघ्र तैयार करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी 4 माह विभिन्न पर्व-त्योहारों का समय है, अधिकारी संवेदनशीलता के साथ व्यवस्थाओं को दुरुस्त एवं सुदृढ़ करने पर बल दें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान बिजली कटने के क्रम में कई बार दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति को लेकर बेहतर बैकअप प्लान तैयार रखी जाए।

संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते। विशेष कर पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गतिविधियों की निगरानी के लिए पूजा पंडालों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रखें। यदि कोई सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रम फैलाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई करें।

साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं संवेदनशीलता को देखते हुए असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई करें। अफवाह फैलाने एवं कानून का उल्लंघन करने वाले तत्वों पर चौकसी बरतते हुए उनपर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति भंग करने वाले शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर प्रशासन पैनी नजर रखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान तेज गति से गाड़ी चलाने वालों पर भी प्रशासन लगाम लगाए।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान संजय ए० लाटकर, आईजी अभियान ए०वी० होमकर, आईजी स्पेशल ब्रांच प्रभात कुमार, ऊर्जा संचरण निगम के एमडी के०के० वर्मा उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर