WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi Divison : आरपीएफ ने शराब की जब्ती के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश से आरपीएफ द्वारा सतर्कता के साथ ड्यूटी की जा रही है. इसी क्रम में 26 जनवरी को “ऑपरेशन सतर्क” के तहत आरपीएफ/पोस्ट/रांची एवं फ्लाइंग टीम/रांची द्वारा रांची रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.

इस अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर एक व्यक्ति को ग्रे रंग के ट्रॉली बैग में भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पूछताछ एवं जांच पर उसकी पहचान बडावथ रवि, उम्र 30 वर्ष, पिता– पांडु, निवासी– अदाविकेश्वापुर, पोस्ट व थाना– जंगांव, जिला– वारंगल, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई. उसके बैग की तलाशी लेने पर कुल ₹15,900/- मूल्य की शराब बरामद की गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूछताछ के दौरान वह शराब ले जाने से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका. तत्पश्चात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा उक्त शराब को मौके पर ही विधिवत जब्त किया गया. उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर जब्त सामग्री सहित गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु 27 जनवरी को उत्पाद विभाग, रांची (झारखंड) को सुपुर्द कर दिया गया. इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कमल दास, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार, कर्मचारी आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद एवं हेमंत शामिल थे. 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर