Ranchi Divison : ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने भारी मात्रा मे शराब कि बोतलें जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रांची मण्डल में आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है. उसी क्रम में सोमवार को राँची स्टेशन पर शराब कि बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जानेवाले हैं, ऐसी गुप्त सूचना रांची पोस्ट के निरीक्षक डी शर्मा को मिलने पर तत्काल उन्होंने इसे पकड़ने के लिए अपनी टीम का गठन किया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : विधायक बहरागोड़ा एवं पोटका ने लाभुकों के बीच परिसम्पत्ति का किया वितरण

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

टीम में आरपीएफ पोस्ट रांची के एसआई सूरज पांडे, एसआई सोहन लाल, स्टाफ बब्लू महतो, डीके सिंह, एम अंसारी, अफरोज आलम, संजय यादव तथा एस.पी रॉय थे. उन्होंने रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तलाशी ली और संदिग्ध दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जो 04 बड़े आकार के ट्राली बैग एवं एक पिट्ठू बैग संदिग्ध अवस्था में ले जा रहे थे। जब उनसे उनके भारी सामान के बारे में पूछा गया तो दोनों हड़बड़ा गए। संदेह होने पर उसके ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग की जांच की गई तो ट्रॉली बैग में कुछ विविध शराब की 121 बोतलें, कीमत अनुमानित 1,52,250/-(एक लाख वाबन हजार दो सौ पचास) रुपये पाया गया।

पूछने पर उन दोनों ने अपना नाम रविशंकर कुमार, उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र बिहारी साव, निवासी महुआर, जिला पटना, बिहार और मनीष कुमार सिंह पुत्र अंबिका सिंह, निवासी दुलारपुर, भोजपुर, बिहार बताया और बताया कि उन दोनों ने सभी शराब की बोतलें रांची से खरीदी थीं और ट्रेन नंबर 18640 से बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने जा रहे थे। बाद मे तमाम शराब कि बोतलों को एसआई सूरज पांडे ने उपलब्ध गवाह की उपस्थिति में मौके पर ही जब्त कर लिया। 03.09.2024 को गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों सहित शराब कि बोतलों को आबकारी विभाग राँची को सुपुर्द किया गया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें