Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री की तबियत बिगड़ी,भर्ती

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Ranchi झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत खराब हो गयी. खांसी की शिकायत काफी बढ़ने के बाद उन्हें बुधवार की रात आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां फिलहाल उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

छाती में पाया गया इंफेक्शन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से मंत्री को खांसी की शिकायत थी. बुधवार की रात सांस लेने में तकलीफ होने और खांसी की समस्या काफी बढ़ जाने के बाद उन्हें आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ओपीडी के छाती रोग विशेषज्ञ डॉ निशीथ कुमार की परामर्श और निगरानी में है. उनकी छाती का सीटी स्कैन किया गया है जिसमें हल्का इंफेक्शन पाया गया है. फिलहाल उन्हें पल्मोनोलॉजी विभाग में रखा गया है. अगले 24 घंटे तक मंत्री डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें