Jamshedpur : उलीडीह में 95 लाख की चोरी का मामला निकला झूठा, पति के लिए पत्नी ने किया त्याग

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी में अखलाक खान के घर हुई 95 लाख की चोरी का मामला झूठा निकला. पुलिस की जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया है. घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पीड़ित अखलाक खान के घर पहुंची तो पूछताछ में घर के सदस्य अपना बयान बार बार बदल रहे थे.

कड़ाई से पूछताछ करने पर मामला सामने आया. दरअसल, अखलाक की पत्नी साल 2021 से ही अखलाक को बिना बताए कुछ पैसे अखलाक के इलाज में भी खर्च करती थी. अब तक लाखों के गहने वह गिरवी रख चुकी थी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसकी जानकारी अखलाक को भी नहीं थी जब उन्होंने इसके बारे में पत्नी से जानकारी ली तो उन्हें पत्नी ने गलत जानकारी दे दी. इसी कारण अखलाक ने घर मे चोरी होने की सूचना पुलिस को दे दी. फिलहाल थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की गई है. सिटी एसपी कुमार शुभाशीष ने पूरे मामले की जानकारी दी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें