फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरुनानक अस्पताल रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसे ऐलेकशन कमीश्नर इंदरजीत सिंह ने बुलाया. इस अवसर पर उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं.

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गुरुनानक अस्पताल, रांची के सत्र 2025-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी निम्नानुसार घोषित की गई.

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सेक्रेटरी राजेन्द्र सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं. गुरुनानक अस्पताल की यह नई टीम आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है.

नई कमेटी पर एक नजर

• तरलोक सिंह होरा – अध्यक्ष
• राजेन्द्र सिंह – सचिव
• नवजोत अलंग – उपाध्यक्ष
• त्रिलोचन सिंह होरा – उपाध्यक्ष
• राजदीप सिंह – संयुक्त सचिव

Share.
© 2025 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version