फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार TOPB मामलों की रोकथाम हेतु एएसआई बलराम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान 6 फरवरी को आरपीएफ पोस्ट रांची एवं डिविजनल TOPB टीम, रांची द्वारा ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत रांची रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 18611 (रांची–बनारस एक्सप्रेस) से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शंकर रवानी (उम्र लगभग 46 वर्ष), निवासी डोरंडा, रांची के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से वुडलैंड कंपनी का एक पर्स, ₹850/- नकद, एक पैन कार्ड तथा एक डेबिट कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में उसने ट्रेन के एक यात्री का पर्स चोरी करने की बात स्वीकार की।

उक्त मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी एवं बरामद सामान को जीआरपी रांची को सुपुर्द किया गया, जहां 7 फरवरी को धारा 303(2)/317(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस सराहनीय कार्य में एएसआई बलराम कुमार, स्टाफ शंकर कुमार, दिनेश कुमार, डी. के. जिटरवाल (डिविजनल TOPB टीम) तथा डी. के. मीणा एवं मुकेश प्रसाद, आरपीएफ पोस्ट रांची का विशेष योगदान रहा।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version