Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Ranchi : नौजवान करियर, रोजगार, शिक्षा और हेल्थ पर फोकस करें : अंशुल शरण, स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया गया

SHARE:

रन फॉर स्वर्णरेखा में शीरीन, कोमल, सुमन, कौशल, रोहित और अजय ने मारी बाजी

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रांची में युगांतर भारती, नवचेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर स्वर्णरेखा में बच्चों का जबरदस्त उत्साह दिखा। यह दौड़ नगड़ी चेक पोस्ट से मेला स्थल तक आयोजित की गई थी। रन फॉर स्वर्णरेखा को युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, लालगुटुआ स्टेट के प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव, नगड़ी जिला परिषद की सदस्य पूनम देवी ने संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युगांतर भारती के अध्ययक्ष अंशुल शरण ने कहा कि आज युवाओ को रील नही, रियल चीजों पर ध्यान देते हुए भविष्य की संभावनाए तलाशनी चाहिए। युवाओं को दिखावटी और केवल मनोरंजक की चीजों के बजाय वास्तविक चीजों पर फोकस करना चाहिए। आज उनके लिए जरूरी है कि वे करियर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के प्रभाव से हटकर सच्चाई और असलियत की तरफ लौटने की अपील की और कहा कि वक्त आ गया है, हमें स्वामी विवेकानंद के बताए राह पर चलना शुरु कर देना चाहिए। उन्होंने स्वामी जी के आत्म विश्वास, निःस्वार्थ सेवा, उठो-जागो-लक्ष्य प्राप्ति के मंत्र और सर्वधर्म समभाव पर चलने का आग्रह किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के अध्यक्ष तापेश्वर केशरी ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी और स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने का संकल्प दिलाया। जिला परिषद सदस्य पूनम देवी ने भी युवाओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर स्वर्णरेखा महोत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग महतो, महामंत्री हेमंत केशरी, बंदे ओरांव, संदीप राज, शाहिद अहमद, चूड़ामणि महतो, शीला देवी, सुरेश साहू, केदार महतो, रवि केशरी, रितेश राज, विलियम ओरांव समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

इसके पूर्व स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी के रानीचुआं के समीप स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अंशुल शरण, तापेश्वर केशरी समेत अन्य अतिथियों और उपस्थित युवाओं ने उनको श्रद्धांजलि दी।

बाल दौड़ में इन्हें मिले पुरस्कार

प्रथम स्थान पर कौशल रीजिक मिंज, दूसरे स्थान पर अजय कुमार और तीसरे स्थान पर रोहित कच्छप रहे। बालिका दौड़ में इन्हें मिले पुरस्कारः प्रथम स्थान पर शीरीन एंजेल मिंज रहीं। दूसरे स्थान पर कोमल कुमारी और तीसरे स्थान पर सुमन कच्छप रहीं। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर