Breaking News
Chakradharpur Division : सीनियर DCM दफ्तर से गोपनीय दस्तावेज और RTI डेटा लीक, बिचौलियों व भ्रष्टाचार के सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! Jamshedpur Nikhar Sablok Murder Case : युवा व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, सफेदपोश लोगों की चल अचल संपत्ति की होगी जांच Jamshedpur police : सुदूरवर्ती गांवों में पहुंची पुलिस, बच्चों को बांटी पढ़ाई की सामग्री; ग्रामीणों को नक्सलवाद और नशे के खिलाफ किया जागरूक Delhi : ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਰੁੱਧ ਗਰਜਣ ਵਾਲੀ ਦਿੱਲੀ ਕਮੇਟੀ ਭਾਜਪਾ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਕਿਉਂ ਹੋਈ ਖਾਮੋਸ਼, ਸੰਤ ਮੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘੇਰੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਦੀ ਦੋਗਲੀ ਨੀਤੀ Tamil Sikh Sangat : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਚੇਅਰ ਨੂੰ ਮੁੜ ਸਰਗਰਮ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ, ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਤਾਮਿਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਤਾਮਿਲ ਸਿੱਖ ਸੰਗਤ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਸੋਪਿਆਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ Delhi : ਸੱਜਣ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਉਠਾਲੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੇ ਜ਼ਖ਼ਮ ਕੁਰੇਦਣ ਵਾਲੇ ਭਾਜਪਾ ਮੈਂਬਰ ਹੁਣ ਮੁਆਫ਼ੀ ਤੋਂ ਕਿਉਂ ਭੱਜ ਰਹੇ : ਬੀਬੀ ਰਣਜੀਤ ਕੌਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi/Jamshedpur : राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए 65.21 करोड़ रुपये मंजूर

SHARE:

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर को 21.37 करोड़ रुपये का आवंटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं उनसे संबद्ध अस्पतालों में आउटसोर्सिंग सेवाओं के संचालन हेतु 65 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति और आवंटन जारी किया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जारी आदेश के अनुसार यह राशि मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में सफाई, सुरक्षा, मशीन एवं उपकरण संचालन, एंबुलेंस व अन्य वाहनों के चालक, लिफ्ट ऑपरेटर, लॉन्ड्री सेवा, बायोमेडिकल वेस्ट डिस्पोजल, विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा अन्य सहायक कर्मियों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए खर्च की जाएगी। इसका उद्देश्य सरकारी मेडिकल संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना है।

जमशेदपुर स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज को 3 करोड़ 61 लाख 39 हजार रुपये, जबकि एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को 17 करोड़ 76 लाख 24 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। इस प्रकार जमशेदपुर के लिए कुल 21 करोड़ 37 लाख 63 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से विभिन्न आवश्यक सेवाओं के संचालन को गति मिलेगी।

आदेश में धनबाद, हजारीबाग, पलामू और दुमका स्थित मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों के लिए भी अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है। विभाग ने सभी प्राचार्यों एवं अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि आउटसोर्सिंग एजेंसियों के कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान नहीं किया जाए तथा प्रत्येक माह की 15 तारीख तक उनके बैंक खातों में मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस आवंटन से सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर