फतेह लाइव, रिपोर्टर.
अपने आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर प्रसिद्ध आरसीबी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फील साल्ट को रविवार की रात वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित करते हुए लौहनगरी के रत्नेश पांडेय नजर आए।
रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल टी ट्वेंटी में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।
उसमें सबसे बड़ा योगदान फील साल्ट का रहा जिसने 36 गेंद पर 78 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रत्नेश पांडेय बाराद्वारी के रहने वाले हैं और उनके पिता अधिवक्ता सुधीर कुमार पांडेय का नाम लौहनगरी के नामचीन वकीलों में शुमार है।
शहर से स्कूली विद्या पूरी करने वाले रत्नेश पांडेय फिलहाल एलएंडटी के डायरेक्टर एवं मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन हेड हैं। वह कंपनी के ब्रांड स्ट्रेटजी का काम भी देखते हैं। रविवार रात को सुधीर पांडेय एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों ने वह कभी भुला नहीं पानेवाला गौरवान्वित क्षण देखा जब उनका बेटा रत्नेश पांडेय रिलायंस ग्रुप की नीता अंबानी के साथ मैन ऑफ द मैच फिल साल्ट को सम्मानित करने मंच पर नजर आया। जो इंग्लैंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं और टॉप रैंकिंग में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं।
रत्नेश पांडेय के परिवार को ट्यूब कॉलोनी बारीडीह में बड़े ही आधार के साथ देखा जाता रहा है। पूरा परिवार खेल एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों में भागीदारी देता रहा है।



