फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के सभी रोटरी क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में ROTAQUEST 2026 – इंटर रोटरैक्ट क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा रोटरैक्टर्स के बीच ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि प्रतिम बनर्जी और असिस्टेंट गवर्नर कुसुम ठाकुर ने विभिन्न रोटरी के अध्यक्षों के साथ मिलकर दीप प्रज्वलन किया.
प्रतियोगिता में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, के.एम.पी.एम. वोकेशनल कॉलेज, डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन तथा रोटरैक्ट क्लब ऑफ जमशेदपुर सेवार्थ की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान, आत्मविश्वास, टीम भावना तथा त्वरित निर्णय क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीजी प्रतीम बनर्जी थे। इस अवसर पर पीडीजी डॉ. आर. भारत, रोटेरियन कुसुम ठाकुर, रोटेरियन अंजनी निधि, रोटेरियन सीमा कुमार, रोटेरियन डॉ. मुरली मनोहर, रोटेरियन रेणुका चौधरी, पूर्व रोटेरियन अंजनी सहाय, रोटेरियन सुदेशना चटर्जी, डॉ. वी. चंद्रशेखर, रोटेरियन अंजनी निधि , रोटेरियन राम मूर्ति, रोटेरैक्टर रिंकू कुमार, रोटेरैक्टर अमित, रोटेरैक्टर अफरीन एवं रोटेरैक्टर फरहीन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रोटेरियन अशोक झा, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, तथा क्लब की प्रथम महिला रोटेरियन विनीता झा का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का सफल संचालन अंजली गणेशन ने किया एवं डी.बी.एम.एस कॉलेज के रोटेरैक्ट क्लब की मॉडरेटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त डायरेक्टर न्यू जेनरेशन रोटेरियन डॉ. जूही समर्पिता का योगदान भी उल्लेखनीय रहा। साथ ही रोटेरियन गुरप्रीत भाटिया , रोटरी फेमिना की अध्यक्ष रेणुका चौधरी के सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
क्विज प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर्स सुश्री संगीता लाहिड़ी एवं डॉ वी मुरली ने बहुत रोचक ढंग से किया .उनके ऊर्जावान संचालन ने प्रतिभागियों और दर्शकों को पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहित और जोड़े रखा.
माडरेटर गणेशन ने अत्यंत प्रभावी मंच संचालन किया. कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अशोक झा ने ने सभी रोटरी क्लब को एक मंच पर संयुक्त तत्वावधान में आयोजित करने पर बधाई दी.
क्विज में प्रथम स्थान पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी प्रतीक झा और राज विवेक यादव की टीम रही. द्वितीय पुरस्कार के एम पी एम वोकेशनल कॉलेज के प्रतिभागियों नंदिनी सिंह और वैभव जाडोन को प्राप्त हुआ. तीसरे स्थान पर डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम स्पृहा और मंजू महतो थीं.
सभी दस कालेज के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए. विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रतिम बनर्जी और डाॅ बी चंद्रशेखर ने मेडल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया. रोटक्स्ट 2026 ने युवा सशक्तिकरण, नेतृत्व विकास और भावी नेतृत्वकर्ताओं के लिए सीखने एवं सहयोग के मंच निर्माण के प्रति रोटरी की प्रतिबद्धता को सफलतापूर्वक प्रतिबिंबित किया.

