फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के डोबो पुलिया से सोमवार दोपहर एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कपाली पुलिस को दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गोताखोरों की मदद से युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. गंभीर अवस्था में उसे तत्काल तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल ले जाया गयावहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) रेफर कर दिया गया.
युवती की पहचान जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र की रहने वाली पूनम के रूप में हुई है. कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और घटना के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती किन परिस्थितियों में डोबो पुलिया पहुंची और उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया.
